
CG Big Breaking: घुसपैठियाे काे खदेड़ने छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, रायपुर में करीब दो हजार बाहरी संदेहियों से पूछताछ जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे अपराध और गैर कानूनी गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। इसी क्रम में दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान आज की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगभग दो हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर आज सुबह पुलिस लाइन लाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन में उनसे पूछताछ कर रहे हैं। एसएसपी के अनुसार ऐसे लोगों को पुलिस लाइन लाया गया है जो शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे। इन सभी की पहचान की जा रही है की वे कहाँ से आए हैं, उनके आने का प्रयोजन क्या है तथा उनके पास मौजूद दस्तावेजों की भी जांच जारी है । पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट, बिहार, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पुलिस आधार कार्ड मशीन से संदेहियों के डेटा को मैच कर रही है।

