छत्तीसगढ़

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड, सुबह से  चल रही छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश दी है। केंद्रीय एजेंसी ने भिलाई स्थित उनके निवास पर आज सुबह से छापेमारी कर रही है। कांग्रेस नेता के घर सहित कुल 14 लोकेशंस पर ईडी ने रेड मारी है। बताया जा रहा है  कि एजेंसी ने चैतन्य बघेल के यहां भी छापा मारा है। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है।

 

ईडी छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच कर रही है। मामले को लेकर ED, ACB में FIR दर्ज कराई गई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper