RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG BREAKING : बीजापुर -दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही, 2 नक्सली  ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर ।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों के कोर सरहदी इलाके बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।  मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इस घटना में एक जवान ने भी जान गंवाई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों का शव बरामद किया है। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने भी जान गंवाई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका