छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking : रायपुर नगर निगम चुनाव में मीनल चाैबे महापाैर पद पर डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती, पूर्व महापाैर ढेबर पार्षद चुनाव हारे

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे ने महापौर पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति दुबे को एक लाख 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर 15 साल बाद भाजपा का परचम फहराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत है।

रायपुर नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 70 वार्डों में से 60 से अधिक वार्डों में भाजपा के पार्षद उम्मीदवाराें ने जीत दर्ज की है। इससे रायपुर में भाजपा को नगर निगम पर पूरी तरह से नियंत्रण मिल गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों पर चुनाव हुए थे, जिसमें सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इन चुनाव परिणामों के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं। राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से भाजपा उम्मीदवार अमर गिदवानी ने करीब 1500 से अधिक वोटो से यह चुनाव जीता है। वहीं एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर करीब 2400 वोट से आगे चल रही हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button