छत्तीसगढ़
Trending

CG Big News : डिप्टी कलेक्टर पर बलात्कार का मामला : पीड़िता ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

पीड़िता ने कहा -अंतिम क्षण तक लड़ूंगी कानूनी लड़ाई

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही ही। यहाँ डिप्टी कलेक्टर दिलीप कुमार उइके पर दर्ज रेप केस मामले की पीड़िता, जो सीएएफ की महिला आरक्षक है, ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पीड़िता ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी को बीमारी की छुट्टी देकर फरार होने का अवसर दिया गया, जबकि उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए था।
पीड़िता ने सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है। डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार करेगी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2017 से 2025 के बीच उसके साथ कई बार जबरन गर्भपात कराया गया। जून 2025 में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने कहा कि जब उसने बात करने की कोशिश की तो आरोपी ने साफ कहा, “मेरे वकील से बात करो।”
पीड़िता ने बताया कि 17 अगस्त 2025 को डौंडी थाने में BNS की धारा 69 के तहत केस दर्ज होने के बाद समाज के कुछ लोग और आरोपी के परिजन केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बावजूद इसके उसने साफ कर दिया कि वह केस वापस नहीं लेगी और मैं अंतिम क्षण तक कानूनी लड़ाई लड़ूंगी, समझौते का कोई रास्ता नहीं है।”
वंही इस मामले में डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की अग्रिम जमानत याचिका जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। मामले में पीड़िता ने आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी को साबित करने के लिए अपने बैंक स्टेटमेंट को पुलिस में सबूत के तौर पर पेश किया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper