छत्तीसगढ़
Trending

CG Breaking : अनिमा एस. कुजूर ने रायपुर संभाग के नगर सेना कार्यालय का निरीक्षण कर जवानाें की समस्याओं काे जाना

रायपुर। आज शनिवार काे  अनिमा एस. कुजूर, संभागीय सेनानी, नगर सेना, रायपुर संभाग, रायपुर छ.ग. के द्वारा कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना, रायपुर छ.ग. का वार्षिक कार्यालय निरीक्षण एवं किट-पेटी निरीक्षण के दौरान जवानों द्वारा मार्च पार्स्ट एवं सलामी दी गई तथा जवानों का सैनिक सम्मेलन लिया गया, जिसमें जवानों ने अपनी समस्यों के बारे में रूबरू कराया, जिसके निरकरण हेतु जवानों को आश्वासन दिया गया।
जवानों को उच्चकोटि के अनुशासन में रहने तथा सजगता के साथ ड्यूटी करने की अपील की गई। उक्त निरीक्षण के दौरान नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के 191 जवान सम्मिलित रहे। जिले के निरीक्षण के दौरान जिला सेनानी, नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी  पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper