छत्तीसगढ़
Trending

CG Breaking : Chhattisgarh Budget 2025- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में फेलोशिप के लिए 10 करोड़ का प्रावधान 

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रहें है। वित्त मंत्री  ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में फेलोशिप के लिए 10 करोड़ का प्रावधान,  मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के लिए 22 करोड़ एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड की तरह CM एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए 1 करोड़ का बजट पेश किया जा रहा है।
 वहीं DMF से 250 करोड़ की लागत से दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज ,छत्तीसगढ़ इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में पूंजीगत व्यय के लिए 26344 करोड़ का प्रावधान, छत्तीसगढ़ को केंद्र से 1051 करोड़ का रिवॉर्ड एवं  पंचायतों के सड़कों को जोड़ने के लिए  मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना की शुरुआत होगी। बजट में 100 करोड़ का प्रावधान है।
इसी तरह नगरीय निकाय  विकास के लिए मुख्यमंत्री नागरोत्थान योजना लागू किया गया है,  इसके लिए 500 करोड़ का प्रावधान  है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper