RADA
अन्य
Trending

CG Breaking: नगरीय निकाय चुनाव : मतगणना के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने यातायात पुलिस ने बनाया पार्किंग प्लान  

रायपुर। 15 फरवरी को नगर निगम रायपुर चुनाव 2025 के मतगणना के दौरान मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रत्याशियों के अभिकर्ता एवं प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया वाहनों के पार्किंग हेतु यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग मार्ग एवं पार्किग व्यवस्था निर्धारित किया गया है जो निम्नानुसार हैः-

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मतगणना के दौरान शास.इंजीनियरिंग कालेज के मुख्य द्वार से केवल आब्जर्वर/आरओ/एआरओ के वाहन को प्रवेश की अनुमति होगी। ⁠मतगणना कार्य में लगे शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपना वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के बाजू मैदान में पार्क कर पैदल मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे। मतगणना के दौरान प्रत्याशी एवं गणना एजेंट अपना वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने निर्धारित पार्किंग में पार्क कर पैदल प्रवेश करेंगे। प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के वाहन इंजी0 कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क होगी। मतगणना के दौरान पुराना धमतरी रोड पर कमल विहार तिराहा और भरेंगाभाठा चौक से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका