
छत्तीसगढ़
Trending
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस, अधिसूचना जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 7 अधिकारी आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। इसकी सूचना गृह मंत्रालय ने आज बुधवार को जारी कर दी है।
यूपीएससी की चयन सूची 2024 को मंजूरी मिलने के बाद राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी को पदोन्नति मिली हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड हो गया है। भारत सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि आईपीएस अवॉर्ड के लिए दिल्ली में 6 अगस्त को डीपीसी हुई थी।
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी आईपीएस बने हैं वे अब भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कहलाएंगे। इसके लिए दिल्ली में 6 अगस्त को डीपीसी हुई थी। इसमें 7 अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड के लिए हरी झंडी मिली थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

