RADA
अपराध
Trending

CG Crime News : सेंट्रल जेल में पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला , चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

रायपुर । रायपुर के सेंट्रल जेल में गुरुवार की देर शाम जेल में तांत्रिक के के श्रीवास्तव के करीबी युवा कांग्रेस के नेता आशीष शिंदे एवं एक अन्य बंदी पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर बंद विचाराधीन कैदियों से विवाद के दौरान यह वारदात हुई है।आशीष बुरी तरह घायल हो गया। उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेंट्रल जेल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बंदी ने विवाद के दौरान उन पर धारदार से हमला किया है। मेकाहारा अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे के चेहरा, हाथ और छाती में गंभीर चोटें आई है। आशीष शिंदे पूर्व में फरार रहे कांग्रेस नेता केके श्रीवास्तव की मदद करने के आरोप में जेल में बंद हैं। श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नजदीकी माना जाता है। शिंदे की गिरफ्तारी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव के एक केस से जुड़ी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों की ठगी के आरोपित श्रीवास्तव को जेल से फरार होने में मदद की थी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका