अपराध
Trending

CG Crime News : पेट्रोल पंप में हुए लूट व हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर से लगे ग्राम उमरिया के पेट्रोल पंप में हुए लूट व हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ल‍िया है। आरोपियों में समीर टंडन निवासी गातापार अभनपुर, कुनाल तिवारी निवासी बस स्टैंड अभनपुर रायपुर है। आरोपियों के कब्‍जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर सायकल एवं अन्य मशरूका जब्‍त की गई। मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
रायपुर एसएसपी डाॅ. लाल उम्‍मेद सिंह ने आज को पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा करते हुए बताया क‍ि, थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में बीते 16 जुलाई 2025 को मोटर सायकल सवार अज्ञात 2 व्यक्ति पेट्रोल भरवाने गये थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान दोनों व्यक्ति पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपये दिया। चिल्हर की बात को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ। इस दौरान कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखे रुपये को देखकर आरोप‍ितों के द्वारा रुपये लूटने की नियत से अपने पास रखे चाकू से अनिल गायकवाड़ पर वार कर उसके हाथ में रखें नकदी रकम को लूट लिये। इसी दौरान पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी योगेश मिरी आवाज सुनकर दोड़कर बाहर आया और उन्हें पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोप‍ितों के द्वारा उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल ले जाने के दौरान योगेश मिरी 26 वर्ष निवासी ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर की मौत हो गई एवं अनिल गायकवाड 22 वर्ष निवासी गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर का उपचार जारी है।

घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन व मुखबीर सूचना पर आरोपियों की पहचान अभनपुर निवासी समीर टंडन एवं कुनाल तिवारी के रूप में हुई। घटना के चंद घंटों के भीतर पुल‍िस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper