जॉब - एजुकेशन
Trending

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन शुरू , जाने कब तक है अंतिम तिथि

बिलासपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 29 जुलाई 2025 तक आवेदन किये जा सकते है। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। पंजीकरण एवं विवरण के लिए वेबसाईट https://navodaya.gov.in/NVS.html का अवलोकन किया जा सकता है।
प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है एवं वह जिले के किसी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा हो। अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2014 से पहले तथा 31.07.2016 के बीच का होना चाहिए। अभ्यर्थी यदि कक्षा 3, 4 व 5वीं में से किसी भी कक्षा में शहरी क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत रहता है तो वह शहरी क्षेत्र का अभ्यर्थी माना जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper