छत्तीसगढ़

CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2026 के लिए रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इन छुट्टियों के दौरान संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश के अनुसार स्थानीय अवकाश की व्यवस्था जिले में लागू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एच केबिन डाउन लाइन अंडर ब्रिज क्रमांक 365 B (रायपुर छोर पर) रोड अंडर ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण यातायात एक लेन से नियंत्रित रूप से संचालित होगा

इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में तीन स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इनमें पहला अवकाश 15 सितंबर, मंगलवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर रहेगा।

इसके बाद 19 अक्टूबर, सोमवार को महाअष्टमी और 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इन तीनों दिनों में रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थान बंद रहेंगे।

Asia Cup 2026 Final: एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

बैंक, कोषालय और उपकोषालय रहेंगे खुले

स्थानीय अवकाश की यह व्यवस्था बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों पर लागू नहीं होगी। इन संस्थानों में निर्धारित कार्यदिवस के अनुसार सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ कोषालय और उपकोषालय से संबंधित जरूरी कार्य इन अवकाशों के दौरान भी नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका