जॉब - एजुकेशन

ISRO Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ISRO Propulsion Complex (IPRC), महेंद्रगिरि ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि अलग-अलग पदों के लिए 10वीं पास, ITI और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

एच केबिन डाउन लाइन अंडर ब्रिज क्रमांक 365 B (रायपुर छोर पर) रोड अंडर ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण यातायात एक लेन से नियंत्रित रूप से संचालित होगा

किन पदों पर होगी भर्ती?

IPRC की इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन B, कुक A और फायरमैन A समेत विभिन्न पद शामिल हैं।

टेक्निकल असिस्टेंट के लिए ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड से संबंधित पद हैं। वहीं टेक्नीशियन B के तहत फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ट्रेड में भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा कुक A और फायरमैन A के पदों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन B के पद के लिए वेतनमान लेवल-3 के अनुसार होगा।

कुक और फायरमैन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को भी केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार वेतन और विभिन्न भत्तों का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और NPS जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

कैसे होगा चयन?

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

वहीं, फायरमैन पद के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के अलावा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

PM मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे जलाएं दीप, CM साय ने प्रदेशवासियों से की अपील

कब से शुरू होंगे आवेदन?

ISRO IPRC भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को आवेदन केवल IPRC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper