RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG IT Raid : धमतरी के सेठिया ज्‍वेलर्स में आईटी का छापा  

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनकम टैक्स विभाग ने  ने छापा मारा है। शहर के इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्‍वेलर्स की दुकान पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छानबीन की जा रही है। इस कार्रवाई में धमतरी और रायपुर की टीम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची, जिसमें 12 से अधिक अधिकारी थे। धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस से भी अधिकारी साथ हैं। कुछ अधिकारी नीचे ज्वेलरी शॉप में और कुछ ऊपर निवास में छानबीन कर रहे। एक गाड़ी मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंची, जहां से संचालक को वाहन में बिठाकर दुकान लाया। बताया जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। इस संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका