अन्यछत्तीसगढ़

CG Labour Rules 2026: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नई व्यवस्था लागू, शिकायतों से लेकर ट्रेड यूनियन मान्यता तक बदले नियम

CG Labour Rules 2026: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक संस्थानों में कर्मचारियों की शिकायतों के निराकरण, श्रमिक प्रतिनिधियों के चुनाव और ट्रेड यूनियनों की मान्यता को लेकर नई व्यवस्था लागू हो गई है। राज्य सरकार ने औद्योगिक संबंध (छत्तीसगढ़) नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही औद्योगिक विवाद, ट्रेड यूनियन और औद्योगिक नियोजन (स्थायी आदेश) से संबंधित तीन पुराने राज्य स्तरीय नियमों की जगह अब नए नियम प्रभावी होंगे।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगी 3 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

नई व्यवस्था के तहत औद्योगिक संस्थानों में शिकायत निवारण समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में नियोक्ता और कर्मचारियों, दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। साथ ही समिति में महिला कर्मचारियों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देना अनिवार्य होगा।

शिकायत दर्ज कराने के लिए कर्मचारियों को आवेदन में अपना नाम, पदनाम, शिकायत का कारण और मांगी गई राहत का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने का विकल्प दिया गया है।

श्रमिक प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए तय हुई प्रक्रिया

नए नियमों में कार्य समिति के गठन और श्रमिक प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। समिति में नियोक्ता और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की संख्या निर्धारित अनुपात के अनुसार होगी। चुनाव लड़ने और मतदान करने के लिए कर्मचारियों की सेवा अवधि और आयु से संबंधित पात्रता भी तय की गई है।

इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी चुनाव कराया जा सकेगा। इससे चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

ट्रेड यूनियनों के पंजीयन और ऑडिट के नियम भी निर्धारित

औद्योगिक संबंध नियम, 2026 के तहत ट्रेड यूनियनों के पंजीयन, सदस्यता सत्यापन, वार्षिक विवरण जमा करने और ऑडिट की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त वार्ताकारी संघ या परिषद के गठन और उसमें श्रमिकों के प्रतिनिधित्व को लेकर भी प्रावधान स्पष्ट किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित

नई व्यवस्था से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वेतन, सेवा शर्तों, काम के घंटे, छुट्टियों और अन्य औद्योगिक मुद्दों पर बातचीत के लिए अधिकृत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया विकसित होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper