छत्तीसगढ़
Trending

Cg Naxalite Encounter : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ , दो नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा क्षेत्र के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियाें को ढेर हो गए। सुरक्षाबलाें ने मारे गये दोनों नक्सलियाें के शव और हथियार बरामद कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक दाे ननक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी इलाके इंद्रावती टाइगर रिजर्व के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों का यह जॉइंट ऑपरेशन है। सर्च अभियान अभी जारी है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper