Join us?

छत्तीसगढ़

CG NEWS: महतारी वंदन योजना में 108 पात्र महिलायें पंजीकृत

CG NEWS: महतारी वंदन योजना में 108 पात्र महिलायें पंजीकृत

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रगति पर है। आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 49 की सिंधी धर्मषाला गली नंबर 5 एवं रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 50 की सिंधी धर्मषाला बजाज कालोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का शिविर दिन की पहली एवं दूसरी पाली में लगाया गया। शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम की वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद शीतल कुलदीप बोगा ने पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर, जोन 10 जोन कमिष्नर श्री दिनेष कोसरिया, कार्यपालन अभियंता आषीष शुक्ला, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का स्टाल लगाया गया, जिसमें दोनो वार्डो में पात्र 108 महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 885 महिलाओं ने प्राप्त की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 2239 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 167 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोक हितकारी पीएम स्वनिधि योजना से 2, पीएम विश्वकर्मा योजना से 5, पीएम आवास योजना से 7 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के वार्ड क्रमांक 49 एवं 50 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 56 नागरिकों ने भाग लिया । वहीं 42 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। शिविर में 594 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button