छत्तीसगढ़
Trending

CG News: 5 बार के पार्षद सूर्यकांत राठौर बने नगर निगम के नए सभापति  

रायपुर। भाजपा पार्षद दल की बैठक में सूर्यकांत राठौर के नाम पर मुहर लगी। पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें महापौर मिनल चौबे समेत बीजेपी के सभी 60 पार्षद मौजूद थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और 5 बार के पार्षद सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम के नए सभापति बन गए हैं। नगर निगम में सभापति के पद के लिए किसी भी पार्षद की कोई दावेदारी नहीं आई। जिसके बाद उन्हें बगैर किसी विवाद के नगर निगम का सभापति चुन लिया गया। इस बार रायपुर नगर निगम में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। भाजपा के 60 पार्षद, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button