छत्तीसगढ़

Cg news : छत्तीसगढ़ में बसपा ने की तीन और प्रत्याशियों की घोषणा, रायपुर से ममता रानी साहू को टिकट

छत्तीसगढ़ में बसपा ने की तीन और प्रत्याशियों की घोषणा, रायपुर से ममता रानी साहू को टिकट

रायपुर। चुनाव के ठीक कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में बसपा ने तीन और प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कोरबा से दुजराम बौद्ध को मैदान में उतारा है। दुर्ग से दिलीप कुमार रामटेके को प्रत्याशी चुना है। रायपुर से ममता रानी साहू को टिकट दिया गया है।

बता दें, बसपा ने 2 अप्रैल को दूसरी सूचनी जारी की थी। जिसमें तीन प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। राजनांदगांव से देवलाल सोनवंशी को मैदान में उतारा था। महासमुंद से बसंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया था। कांकेर से तिलकराम मरकाम बसपा के प्रत्याशी बनाए गए थे। यह तीन नाम प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने घोषित किए थे।

Back to top button
📰 E-Paper