छत्तीसगढ़
Trending

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा : इस बार ब़जट कल्याणकारी और समावेशी होगा : मुख्यमंत्री साय

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज साेमवार काे विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कार्य संचालन को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री साय ने बजट को लेकर कहा कि पिछली बार समावेशी बजट से मोदी गारंटी को पूरा किए थे। इस बार ब़जट भी कल्याणकारी और समावेशी होगा। अटल जी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में बन गई है। नगरीय और पंचायती क्षेत्रों में विकास काम होंगे। अगला सत्र नए विधानसभा भवन में होगा।
बैठक में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप, वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper