RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG News : दुर्ग जिला के अमलेश्वर में धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी सहित चार हिरासत में

रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के मुद्दे पर बीती देर रात हिंदू संगठनों ने जमकर हल्ला मचाया । उन्होंने एक विशेष समुदाय के लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए उनके घर को घेर लिया। बाद में अमरेश्वर निवासी मीनाक्षी शर्मा (46 वर्ष) ने अमलेश्वर थाने में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीनाक्षी शर्मा ने आरोप लगाया कि डॉ. विनय साहू के घर पर तीन पुरुष ईसाई धर्म के प्रचार के लिए आए थे, जिन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया।शिकायत के आधार पर डॉ. विनय साहू, कृष्णकांत कुर्रे और ढाल सिंह साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मकान में मौजूद पादरी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं इस मामले में दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने आज साेमवार काे बताया कि रायपुर की सीमा से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के एक घर में धर्मांतरण की शिकायत मिली है। पुलिस को जैसे ही धर्मांतरण की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मकान में मौजूद पादरी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। यहां करीब 70 से ज्यादा लोग थे। तोड़फोड़ को लेकर भी मामला दर्ज किया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका