छत्तीसगढ़
Trending

CG NEWS : प्रदेश में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू, शिक्षा सचिव ने जारी किया पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हाेने वाली हैं l इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने साेमवार की देर रात सभी कलेक्टर को पत्र जारी कर दिया हैं।

छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया एक बार फिर से प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्य के सुचारु संचालन के लिए राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर और एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटियां गठित कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ काेमल सिंह परदेशी ने बीती देर रात सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि युक्तियुक्तकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। सचिव ने पत्र में स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया से राज्य में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों की उपलब्धता में संतुलन स्थापित होगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button