छत्तीसगढ़

CG NEWS:एक और दो रुपये के सिक्के नहीं लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में एक और दो रुपये के सिक्के के लेनदेन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।

बीते गुरुवार की देर शाम काे जारी आदेश के अनुसार, सभी अनुविभागीय अधिकारी को मुनादी कराकर व्यापारियों से सिक्के के लेनदेन करने के निर्देश दिए गए हैं। सिक्के के लेनदेन नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। व्यापारी या आमजन के द्वारा लेनदेन से मना करने पर निम्नानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper