छत्तीसगढ़

Cg news : महतारी वंदन योजना का इंतजार हुआ खत्म, कल पहली किश्त

Cg news : महतारी वंदन योजना का इंतजार हुआ खत्म, कल पहली किश्त

रायपुर। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किश्त का वितरण किया जाएगा. प्रदेश 146 ब्लॉक मुख्यालय और 13 नगर निगम क्षेत्रों में रविवार को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें वर्चुअल रूप से शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खातों में पैसा ट्रांसफर करने के साथ बिलासपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना के संबंध में न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी. लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कल छत्तीसगढ़ में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है. साय सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने जा रही है. प्रदेश की 70,12,600 महिलाओं को हजार रुपए महीना दिया जाएगा. पीएम मोदी वर्चुअली राशि अंतरित करेंगे.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका