छत्तीसगढ़

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही गरज-चमक के साथ कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन तेज बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बारिश की मुख्य वजह उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार तथा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी सक्रिय है, जो इस सिस्टम के केंद्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है, जिसके कारण बारिश का दौर बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में बनेगा साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, कोरबा सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। हालांकि 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसका मतलब है कि बारिश पूरी तरह नहीं थमेगी, लेकिन लगातार तेज बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है।

अशोका रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी शंकर नगर के रहवासियों ने महापौर मीनल चौबे से मिलकर अशोका रतन परिसर में शीघ्र जल संकट दूर करने किया अनुरोध

रायपुर में बादल और गरज-चमक के साथ बारिश

राजधानी रायपुर में 20 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper