छत्तीसगढ़

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में येलो अलर्ट, कई इलाकों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा अपडेट

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश तट के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 सितंबर 2026 को उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका जम्मू, देहरादून, पंतनगर, बस्ती, छपरा, पुरुलिया, दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिक्षक बनने का शानदार मौका! छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में होगी बड़े पैमाने पर भर्ती, जानें विषयवार पदों की संख्या

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर शहर में 10 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने के आसार हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दो दिन बाद भी बारिश के आसार

दो दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।

27 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 10 सितंबर 2026 को सुबह 7:15 बजे जिला स्तरीय नाउकास्ट जारी किया है। यह चेतावनी सुबह 10:15 बजे तक प्रभावी रहेगी। नाउकास्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हल्की आंधी के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

SBI SO Vacancy: SBI में नौकरी का शानदार मौका! स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 207 पदों पर भर्ती, लाखों में होगी सैलरी

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

नाउकास्ट के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका