छत्तीसगढ़

CG Weather Update: साइक्लोन बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से तूफान के और तीव्र होने की संभावना है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने और बापटला से विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने का अनुमान है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ट्रेन में अब खाना ही नहीं, दवाइयां और मोबाइल चार्जर भी मंगा सकेंगे यात्री, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

तापमान में गिरावट जारी

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और सुबह-रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आसमान साफ रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हार्ट अटैक से पहले चेहरे और त्वचा पर दिख सकते हैं ये 5 बदलाव, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की आशंका

चक्रवाती तूफान का असर सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में पड़ने की संभावना जताई गई है। 27 अक्टूबर से बस्तर संभाग में इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है, जिसके बाद 29 अक्टूबर तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग तक इसका विस्तार होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper