छत्तीसगढ़

स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर : भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

दिमाग की एक्टिविटी ट्रैक करेगा Temple डिवाइस, इतनी होगी कीमत; 1 नवंबर से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की संगठनात्मक बैठकें समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचीं। उन्होंने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

ट्रेन में अब खाना ही नहीं, दवाइयां और मोबाइल चार्जर भी मंगा सकेंगे यात्री, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकों में शामिल होकर पार्टी की गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा कर रही हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper