छत्तीसगढ़
Trending

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार सहित देवेन्द्र नगर में  पेवर कार्य का किया निरीक्षण

कार्य की धीमी गति पर ठेकेदार को नोटिस देने और कार्य में एकरुपता बनाये रखने के दिए निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने राजीव गाँधी वार्ड पार्षद एवं वित्त विभाग अध्यक्ष  महेन्द्र खोडियार सहित जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 2 के राजीव गाँधी वार्ड के अंतर्गत देवेन्द्र नगर में 15वें वित्त आयोग मद से प्रगतिरत पेवर कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान सभापति ने पेवर कार्य की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की और सम्बंधित अबुबंधित ठेकेदार को नोटिस देकर कार्य को गतिमान करके सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। सभापति ने पेवर कार्य में एकरुपता बनाये रखकर कार्य करवाने के निर्देश दिए, ताकि कार्य उपरांत पानी निकासी की समस्या ना आये और निकासी सुगमता से हो सके।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper