छत्तीसगढ़
Trending

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ 19 मार्च को निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के नवनिर्वाचित सभापति  सूर्यकांत राठौड़ नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर स्थित सभापति कार्यालयीन कक्ष में पदभार ग्रहण करने दिनांक 19 मार्च 2025 बुधवार को सुबह 10 बजे रमन मंदिर स्थित निवास से निकलकर राजधानी शहर के जेल रोड स्थित मां चामुंडा माता मंदिर में पूजा – अर्चना कर माताजी का आशीर्वाद लेने के पश्चात अवंति विहार कॉलोनी में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर 11 बजे तेलीबांधा चौक में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात 11.30 बजे शारदा चौक स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात महात्मा गांधी सदन नगर निगम मुख्यालय भवन के सभापति कक्ष में पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button