
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी चौक – चौराहों और महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों से विज्ञापन फोटो बैरन पोस्टर को अभियान चलाकर निकालने के निर्देश नगर निगम रायपुर के नगर निवेशक आभाष मिश्रा सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के प्रभारी अभियंताओं को दिए हैँ. सभापति ने निर्देशित किया है कि चौक – चौराहों पर लगाए गए विज्ञापन फोटो बैरन पोस्टर शहर की सुंदरता को प्रभावित करते हैँ, इन्हे अभियान चलाकर पूरी तरह निकाला जाना सुनिश्चित हो. साथ ही महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों से सभी विज्ञापन फोटो बैरन पोस्टर हटाए जाएँ, जिससे महापुरुषों की प्रतिमाएँ स्पष्ट दिखें और वहाँ स्वच्छता कायम रहें. सभी नगरवासी महापुरुषों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा शक्ति प्राप्त करते हैँ. नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा आज तेलघानीनाका चौक सहित अन्य चौक चौराहों, विभिन्न मुख्य मार्गो और राजधानी शहर के जीईमार्ग स्थित शारदा चौक स्थित भारत गणराज्य के प्रथम उद्योग मन्त्री डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा स्थल पर लगाए गए सभी विज्ञापन फोटो बैरन पोस्टर अभियान चलाकर हटाने की कार्यवाही की गयी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

