RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय से चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ऐतिहासिक GST सुधार के लिए ज्ञापित किया धन्यवाद

रायपुर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले से GST को लेकर की गई घोषणा GST काउंसिल की बैठक के बाद पूरा हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  से सौजन्य भेंट कर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा राष्ट्रहित में लिए गए NextGenGST के ऐतिहासिक निर्णय हेतु हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि NextGenGST से गरीब, मिडिल क्लास और हर छोटे-बड़े उद्यमी को सीधे लाभ मिलेगा। GST काउंसिल का यह महत्वपूर्ण कदम व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे व्यवसायिक गतिविधियाँ और भी सुगम एवं सशक्त होंगी। इस ऐतिहासिक घोषणा का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ एवं देश निरंतर प्रगति कर रहा है, इस प्रगति में प्रदेश के व्यापारी साथी कदम से कदम मिलाकर सरकार के साथ चल रहे है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  को चेम्बर टीम द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण  से नई दिल्ली में मुलाकात कर GST सरलीकरण एवं आवश्यक सुधार को लेकर दी गई 21 सूत्रीय ज्ञापन की जानकारी भी दी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा दी गई अधिकांश सुझावों को इस घोषणा में शामिल किया गया है। जो हम सभी व्यापारियों के लिए गर्व की बात है।

GST कलेक्शन में छत्तीसगढ़ नंबर-1 बना है। वित्त वर्ष 2024-25 में GST + VAT से ₹23,448 करोड़ रूपये का ऐतिहासिक राजस्व संग्रह प्रदेश में हुआ है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  को चैम्बर टीम ने बधाई दी। यह मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में व्यापार और उद्योग जगत के प्रति उनके प्रतिबद्धता व मेहनत का परिणाम है। आज का छत्तीसगढ़ न सिर्फ संसाधनों में समृद्ध है, बल्कि आर्थिक प्रबंधन और राजस्व संग्रह में माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश के सामने एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

इस अवसर पर चेम्बर के संरक्षक – श्रीचंद सुंदरानी, लाभचंद बाफना, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष – राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, ललित जैसिंघ, जसप्रीत सलूजा, उपाध्यक्ष – दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, सीए विकास गोलछा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका