छत्तीसगढ़

चेम्बर का डिजिटल सुरक्षा अभियान सफल – व्यापारियों को मिले साइबर सुरक्षा के मंत्र

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में डिजिटल सुरक्षा अभियान आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आयोजित किया गया।

RBI Recruitment Calendar 2027: आरबीआई ने जारी किया भर्ती शेड्यूल, ग्रेड-A और B समेत कई पदों के नोटिफिकेशन की तारीखें जानें

डिजिटल सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरव मंडल जी (आईपीएस) एडिशनल डी.सी.पी.रायपुर (क्राईम एंड साइबर) रहेे, तथा मुख्य वक्ता सुश्री सोनाली गुहा जी (नेशनल साइबर फोरेंसिक्स एंड साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट) यूपीआई फ्राॅड, आनलाइन ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल, बिजनेस ई-मेल हैक से कैसे बचें, इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर बार नये तरीके से फ्राॅड हो रहे हैं। हमें सतर्कता बरतनी होगी कि साइबर क्राइम की घटनायें हमारे साथ न हों। आप इनकी जानकारी अपने परिवार, एवं संस्थान के कर्मचारियों को भी साइबर क्राइम संबंधी जानकारी दें। इस प्रकार की कार्यशालाएं हमेशा होते रहनी चाहिये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरव मंडल जी (आईपीएस) एडिशनल डी.सी.पी.रायपुर (क्राईम एंड साइबर) ने कहा कि फ्रॉड होते ही घबराएं नहीं, पहले 10 मिनट गोल्डल आॅवर होते हैं। तुरंत 1930 पर कॉल करें और http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। पैसा फंसते ही अपने बैंक को तुरंत सूचित कर लेन-देन होल्ड कराएं।

एफआईआर लिए – स्क्रीनशॉट, ट्रांजेक्शन आईडी, मोबाइल नंबर और लिंक को सबूत के तौर पर संभाल कर रखें, डिलीट न करें। पुलिस हमेशा व्यापारी के साथ है – रायपुर पुलिस द्वारा जल्द ही व्यापारी संघों के लिए साइबर हेल्पडेस्क को और मजबूत किया जाएगा।

डिजिटल सुरक्षा अभियान की मुख्य वक्ता सुश्री सोनाली गुहा ने डिजिटल सुरक्षा के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल फ्राॅड होने पर तत्काल बैंक में रिपोर्ट दर्ज करवाने पर 75 प्रतिशत तक राशि बचाने की संभावना होती है। व्यापारी अपने संस्थान पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवायें। आनलाइन फ्राॅड की आशंका होने पर 1930 में डायल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने निम्नलिखित जानकारी दीः-UPI और QR से सुरक्षा – QR कोड सिर्फ पैसा देने के लिए होता है, लेने के लिए नहीं। अनजान QR को स्कैन करते ही च्प्छ मांगना = 100ः फ्रॉड है। कभी भी UPI PIN मत बताएं।
2. Business Email Hack से बचाव -बड़े पेमेंट से पहले पार्टी को फोन करके Email वेरीफाई जरूर करें। Email में 2-ैstep veryfication जमच टमतपपिबंजपवद अनिवार्य रूप से चालू रखें।

3. व्हाट्सएप् और फेक प्रोफाइल नया नंबर है या दुकान के नाम से बनी फेक आईडी से पैसा मांगने पर तुरंत वीडियो कॉल से पहचान करें।
4. मजबूत पासवर्ड:- दुकान के सभी सिस्टम में एक ही पासवर्ड न रखें। पासवर्ड में नाम़, जन्मतिथि न लिखकर वाक्य बनाएं जैसे Meravyapar@Raipur2026! हर 15 दिन में बदलें।
1. स्टाफ ट्रेनिंग:- अपने मुनीम और स्टाफ को महीने में एक बार सिखाएं – अनजान लिंक पर क्लिक न करें, फ्री गिफ्ट वाले मैसेज से बचें।
इस कार्यक्रम के संयोजक -चेम्बर उपाध्यक्ष श्री लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी श्री जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यक्रम प्रभारी-श्रीमती सोनिया साहू, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, मनीष प्रजापति, जय होतवानी, आलोक शर्मा, प्रवीण पटेल, नितेश अग्रवाल, प्रसून दीक्षित, महिला चेम्बर-सुधा ठाकुर श्रीमती सोनिया शांडेल, श्रीमती संचिता मेहरोत्रा रहे।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता को चेम्बर द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में चेम्बर उपाध्यक्ष श्री मनीष प्रजापति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Smriti Irani CG Visit: दो दिवसीय दौरे पर आएंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, सांसदों-विधायकों के साथ करेंगी अहम बैठक

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया,सलाहकार गुरजीत सिंह संधु, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, विनय बजाज, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष-टी.श्रीनिवास रेड्डी, दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, मनीष प्रजापति,जितेन्द्र शादीजा, महेन्द्र कुमार बागरोड़िया, नरेन्द्र हरचंदानी, अनिल केवलानी, विकास पंजवानी, मंत्री-भरत पमनानी, राकेश वाधवानी,राजेन्द्र पारख,आलोक शर्मा, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, सदस्य-निखिल पंड्या, महिला चेम्बर कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्वीट्स एंड स्नेक्स एसोसियेशन अध्यक्ष सुरेश पारख, सचिव महेश खिलोसिया, हेमंत रायचुरा, ललित गोयल, सतीश कुकरेजा, भरतेश राठौर, वरदान राठौर संजय विरनानी सहित अनेक व्यापारी एवं संघों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

अजय भसीन
प्रदेश महामंत्री
मो.96301-63987

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper