RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, बीजापुर में हुई सर्वाधिक वर्षा, सरगुजा में हुई कम

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, बीजापुर में हुई सर्वाधिक वर्षा, सरगुजा में हुई कम

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 31 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1361.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 225.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Assam Flood: असम में बाढ़ के कारण पीड़ितों को हो रही परेशानी

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 347.0 मिमी, बलरामपुर में 515.2 मिमी, जशपुर में 385.0 मिमी, कोरिया में 353.0 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 374.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

ये खबर भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिया नीट यूजी परीक्षा का पूरा रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने का आदेश

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 480.1 मिमी, बलौदाबाजार में 631.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 554.0 मिमी, मुंगेली में 561.7 मिमी, रायगढ़ में 452.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 254.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 509.0 मिमी, सक्ती में 409.8 कोरबा में 676.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 493.8 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

ये खबर भी पढ़ें : एक्सरसाइज के दौरान या तुरंत बाद सिरदर्द होना गंभीर बीमारी के हैं संकेत, नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

कबीरधाम जिले में 455.1 मिमी, राजनांदगांव में 639.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 758.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.3 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 677.2 मिमी, कोण्डागांव में 667.1 मिमी, कांकेर में 862.0 मिमी, नारायणपुर में 750.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 871.8 मिमी और सुकमा जिले में 924.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका