
चंद्रबाबू नायडू लेंगे 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ
चंद्रबाबू नायडू लेंगे 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ
विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब वह 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले यह कायक्रम 9 जून को होना था। सूत्रों ने यह दावा किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नायडू के शपथ लेने की तारीख में बदलाव की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बताया जा रहा है। वे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी और उनके मंत्रियों का त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया और साथ ही नए सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का आग्रह किया।
किंग मेकर की भूमिका में हैं चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू एनडीए गठबंधन के लिए एक किंगमेकर्स में से एक बनकर सामने आए हैं। एनडीए ने लगातार तीसरी बार बहुमत पाने का रिकॉर्ड बनया है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की पार्टी का गठबंधन की सरकार बनाने में अहम योगदान रहने वाला है। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर बहुमत लाने में सफल नहीं हो सकी है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने इस बार चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।