छत्तीसगढ़

डवर्टाइजिंग एजेंसिज़ एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा चैरिटी कार्यक्रम “सौगात खुशियों की” का आयोजन किया गया

एडवर्टाइजिंग एजेंसिज़ एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर के मैगनेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में एक विशेष चैरिटी कार्यक्रम "सौगात खुशियों की" का आयोजन किया गया।

रायपुर :- एडवर्टाइजिंग एजेंसिज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों को आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें गिफ्ट्स और हैम्पर्स भेंट किए गए। इस कार्यक्रम मे मनोरंजन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने तंबोला खेल में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान तंबोला और अन्य खेलों के विजेताओं को गोल्ड रिंग, सिल्वर कॉइन एवं कई आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े …सिंधी काउंसिल ने मरीन ड्राइव पर रंगोली दीया फटाका वितरण किया सांसद बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल – Pratidin Rajdhani

इस भावनात्मक व प्रेरणादायक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेश दरयानी जी तथा विशेष अतिथि के रूप में श्री पन्ना दुबे जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन श्री अनिल जोतसिंघानी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षण शिवाजी भाई,अजय जैन, महासचिव अफसर खान,इंदिरा जैन,मनमोहन पारेख आदि उपस्थित थे ।
“सौगात खुशियों की” सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाने और विशेष बच्चों के जीवन में खुशियाँ लाने का एक सुंदर प्रयास था।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button