छत्तीसगढ़

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट, रायपुर की आयोजित

रायपुर, अक्टूबर 10: छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट, रायपुर की बैठक आज शनिवार, बेबीलॉन टावर ग्राउंड फ्लोर VIP चौक रायपुर में आगामी छठ पूजा की तैयारियों की चर्चा को लेकर आयोजित की । यह बैठक आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुवी ।

उद्द्यम से विरासत तक II छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज II Live

आगामी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर इस बैठक में चर्चा की गयी। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक महादेव घाट रायपुर में भव्यता से मनाया जाएग।

तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने सभी सदस्यों से छठ महापर्व के आयोजन को लेकर सभी से सहयोग की अपील की। कई सदस्यों ने कई महत्पूर्ण सुझाव दिए। उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव ब्रजेश सिंह, रामकुमार रजावत, सत्य प्रकाश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, अजय शर्मा, अनिल सिंह, जयंत सिंह, बेदनारायण, मनोज सिंह, परमानन्द सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, सरोज सिंह, संतोष सिंह, शशि सिंह, एवं अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुवे ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper