छत्तीसगढ़
Trending

  86 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा पहुंचे हुए हैं। वे आज बस्तर पंडुम महाेत्सव 2025 में शाम‍िल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

इसी दाैरान पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कोत्तागुडम में छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी भद्राद्रि कोठागुडेम जिला मल्टी जोन 1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने दी।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

भद्राद्रि कोठागुडेम जिला मल्टी जोन 1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियाें ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले और मुलुगु जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में 66 पुरुष और 20 महिला नक्सली शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना सरकार के चलाए जा रहे ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper