
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: प्रश्नकाल LIVE
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही में आज प्रश्नकाल चल रहा है. प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल द्वारा विधेयक वापस करने की सूचना दी जाएगी. आज सदन में दो ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं. नियम 138 (1) के तहत छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के सदस्य धरमलाल कौशिक, सामग्री आपूर्ति में अनियमितताओं की ओर ग्राम उद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. विधायक बालेश्वर साहू राज्य में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना में अनियमितताओं की ओर श्रम मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. याचिकाएं पेश करने के बाद अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. आज अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री के विभागों, संसदीय कार्य मंत्री के विभागों और सीएम विष्णुदेव साय के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

