RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा  : सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित वाटर फिल्टर प्लांट को लेकर रामकुमार टोप्पो ने सदन में उठाया प्रश्न 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र का तीसरे दिन गुरुवार काे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को लेकर लगातार प्रश्न उठा रहे हैं। 27 फरवरी को विधानसभा प्रश्न काल के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री लोक निर्माण विभाग अरुण साव से प्रश्न किया कि  विधानसभा क्षेत्र सीतापुर अंतर्गत पीने के पानी की सप्लाई हेतु अब तक कितने फिल्टर प्लांट लगाए गए है ‌‌, उनकी लगत कितनी है एवं वर्तमान में कितने चालू या बंद है, यदि चालू है तो नगर पंचायत में कितने घरों को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


और नहीं तो इसका कारण क्या है।  प्रश्न के जवाब में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री  अरुण साव  ने जवाब देते हुए कहा कि  वर्तमान में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीने के पानी की सप्लाई हेतु एक फिल्टर प्लांट लगाया गया है,, फिल्टर प्लांट की लागत रुपए  95.75 लाख है ,जो कि अभी बंद है , नगर पंचायत सीतापुर में स्थापित फिल्टर प्लांट का उपयोग ना करते हुए, नगर पंचायत में पीने के पानी की सप्लाई हेतु नगर में निर्मित चार उच्च स्तरीय जलागारों को सात नलकूपों के माध्यम से भर कर तथा सात नलकूप श्रोतों के माध्यम से पंपिंग कर 689 घरों को नगर पंचायत के  द्वारा जल की आपूर्ति की जा रही है, परंतु सवाल वही रह जाता है कि लोगों को सुवधा प्रदान करने हेतु सीतापुर नगर पंचायत में स्थापित लाखों रुपए के फिल्टर प्लांट का उपयोग किस कारण नहीं किया जा रहा है और क्या भविष्य में इसका उपयोग कभी हो पाएगा या  यह फिल्टर प्लांट नाम मात्र का रह जाएगा । देखने वाली बात है कि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो  अपने विधानसभा क्षेत्र को लेकर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सत्र में उठा रहे हैं,,वह अपने क्षेत्र की हर समस्या का समाधान गंभीरता से करना चाहते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका