छत्तीसगढ़
Trending

Chhattisgarh Nikay Chunav Results : रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चाैबे 23 हजार वाेट से चल रही आगे, बीजेपी कार्यालय में जश्न की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है ।शुरुआती रुझान में सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं रायपुर नगर निगम चुनाव की बात करें ताे यहां  बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 23 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं।
 कांग्रेस से दीप्ती दुबे 22 हजार वाेटाें से पीछे चल रही है। रायपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। यहां करीब 49.58% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 16 प्रत्याशी और 70 वार्डों के 306 पार्षद कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। इधर भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। यहां 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं। वहीं 3 हजार गुलाबजामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनाए गए हैं।
रायपुर के सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में वोटों की गिनती हो रही है। 70 वार्डों के 1095 मतगणना केंद्रों में मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती होगी। गिनती के लिए 10 मतगणना टेबल लगाए गए हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button