छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ न्यूट्रिशन एजुकेशन प्रोग्राम, देशभर से 60 से अधिक डाइटिशियनों ने लिया हिस्सा

रायपुर। न्यूट्रिशिल्प (By Shilpi Goel) और MMI नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छत्तीसगढ़ न्यूट्रिशन एजुकेशन प्रोग्राम (CNEP) रायपुर में अत्यंत सफल रहा। इस एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से लगभग 60 डाइटिशियन और न्यूट्रिशन प्रोफेशनल्स ने भाग लिया और न्यूट्रिशन क्षेत्र में अपने ज्ञान को नई दिशा दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य था न्यूट्रिशनिस्ट्स को आधुनिक विज्ञान, रिसर्च और क्लिनिकल प्रैक्टिस से जोड़ना, ताकि वे अपने प्रोफेशनल करियर में और भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 7 बजे तक चला, जिसमें प्रतिभागियों ने थ्योरी से लेकर केस स्टडी, डेमोंस्ट्रेशन और इंटरेक्टिव सेशन्स का अनुभव प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में देश के तीन प्रमुख न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स ने अपने विषयों पर मार्गदर्शन दिया। मुंबई डाइट एंड हेल्थ सेंटर से जुड़ीं वरिष्ठ डाइटिशियन शिल्पा जोशी ने Carb Counting विषय पर गहन जानकारी दी। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (मुंबई) के चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट शिवशंकर तिम्मनपयती ने Onco Nutrition पर आधारित क्लिनिकल केस और रणनीतियाँ साझा कीं। वहीं पुणे की गीता धर्मत्ती, जो Geeta NutriHeal Nutrition Consultancy की संस्थापक हैं, उन्होंने Nutrigenomics जैसे उभरते हुए क्षेत्र पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले डाइटिशियन ने इस आयोजन को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रैक्टिकल बताया। सभी विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर मिलना, खासकर ऑनकोलॉजी और न्यूट्रिजेनोमिक्स जैसे जटिल विषयों पर, एक दुर्लभ अनुभव था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

CNEP न केवल एक ट्रेनिंग इवेंट था, बल्कि एक ऐसा मंच बना जहाँ न्यूट्रिशनिस्ट्स ने अपने अनुभव साझा किए, नेटवर्किंग की और अपने प्रोफेशनल आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper