
साईकलिस्ट हेरिटेज वाक में नागरिकों सहित सम्मिलित हुए निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़,संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, सभी साईकलिस्ट को दिए गए प्रणामपत्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयन्ती वर्ष पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत रायपुर महापौर मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के संयुक्त आयोजन में आज साईकलिस्ट हेरिटेज वाक का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने से सिटी कोतवाली चौक, चिकनी मन्दिर, रविभवन, जयस्तम्भ चौक होकर जवाहर मार्केट, गाँधी मैदान, रंग मन्दिर होते हुए वापस नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन पहुंचा.नगर निगम मुख्यालय वापस पहुंचने पर साईकलिस्ट हेरिटेज वाक पहुंचने पर सभी साईकलिस्ट को प्रमाणपत्र प्रदत्त किये गए.
साईकलिस्ट हेरिटेज वाक में साईकलिस्ट को रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग की कार्यक्रम समन्वयक सुश्री निष्ठा जोशी ने सिटी कोतवाली, चिकनी मन्दिर, रवि भवन, जवाहर बाजार, गाँधी मैदान, रंग मन्दिर के ऐतिहासिक महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी.
साईकलिस्ट हेरिटेज वाक में प्रमुख रूप से नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी केदार पटेल, निगम उपायुक्त एवं निगम नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव की सक्रिय सहभागिता रही.





