Rajdhani News : छत्तीसगढ सिंधी पंचायत : सीए चेतन तारवानी की लोकप्रियता सबसे अधिक
Rajdhani News : छत्तीसगढ सिंधी पंचायत : सीए चेतन तारवानी की लोकप्रियता सबसे अधिक
रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ सिंधी पंचायत और श्रीचंद सुंदरानी एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं ,पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर सहज हैं। दरअसल अध्यक्ष पद के दावे को लेकर पंचायत के दो धुरंधर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी सरगर्मियों के दौरान पंचायत के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने चुनावी तैयारियों को लेकर बताया कि विगत एक सप्ताह से चेतन तारवानी रायपुर को केन्द्र बिन्दू बनाकर चल रहे हैं। चूंकि छत्तीसगढ की सभी पंचायतें प्रथम मर्तबा हो रहे चुनाव के प्रति उत्साहित हैं, चुनाव प्रचारक सभी पंचायत एवं वोटर के पास घर घर जाकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं, उन्हें वोट देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।इस मर्तबा सीए चेतन तारवानी लोकप्रियता की दृष्टि से सबल जान पड़ते हैं। गम्भीरता व अनुभव की दृष्टि से देखा जाए,तो चेतन तारवानी की स्थिति अधिक मजबूत जान पड़ती है,आज जो चुनावी माहौल बन रहा है,वह टक्कर का है।।छत्तीसगढ समाज में चेतन तारवानी स्पष्टवक्ता व अपनी बात को रखने में ठोस प्रत्याशी जान पड़ते हैं।।सहज स्वभाव के धनी, समाज के हित में सदैव सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाते हुए चेतन तारवानी खुलकर स्वयं की मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करते हुए समाज में अपने 20वर्षीय सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय क्रियाशीलता को लेकर अपने लिए अध्यक्ष पद के दावे को गम्भीरतापूर्वक लेने विनम्रतापूर्वक निवेदन कर रहे हैं। जहां-जहां स्वयं चेतन तारवानी गए हैं,समाज ने उनको पलकों पर बिठाने का वादा किया है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ के दौरे पर निकले वरिष्ठ इंदर डोडवानी के अनुसार तारवानी के अध्यक्ष पद की दावेदारी को सहज बताया,उनके युवा -वरिष्ठ दोनों ही वर्ग में सशक्त लोकप्रियता का प्रचार करते हुए,चेतन तारवानी के छत्तीसगढ के सामाजिक उत्थान में योगदान की सराहना करते हुए आज के अपने बसना-महासमुंद- आरंग दौरे को उनके पक्ष में धनात्मक बताया। सभी पंचायतों ने चेतन तारवानी को समाज के पितामह श्रीचंद सुंदरानी जैसा कर्मठ- लोकप्रिय उम्मीदवार व सही दावेदार भी बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अभी तक के हुए प्रचार के प्रति संतुष्ट इंदर डोडवानी जी ने बताया,वोटर काफी हद तक जागरूक दिखे, प्रत्येक वोटर को अपने वोट की कीमत समझने वाला बताया।।स्वयं ही समाज में तारवानी की उपलब्धियों का पिटारा खोलने की जरूरत नहीं पड़ रही,सभी जानते हैं। विनम्रता की मूर्ति चेतन तारवानी पंचायत के अध्यक्ष पद की गरिमा को बनाए रखने में सम्पूर्ण सक्षम साबित होंगे।।संवाददाता दिनेश अठवानी ने बताया चेतन तारवानी एक सुलझे हुए सक्षम कार्यकर्ता हैं,समाज के राजनीतिक उत्थान का भी जिम्मा लेने वाला बताया,समाज को एक नई दिशा देने, समाज को हर तरह से सक्षम बनाने में सम्पूर्ण सक्षम दावेदार बताया। छत्तीसगढ समाज से यह विनम्र आग्रह भी किया, आप चेतन तारवानी को वोट देकर छत्तीसगढ में सिंधी समाज को ऊर्जावान व सबल बनाने जा रहे हैं।
