छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने निर्वाचन आयोग परिसर में किया ध्वजारोहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने और अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प दिलाया।

अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की ताकत और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को समझने और उसका पालन करने की अपील की। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button