छत्तीसगढ़

निगम जोन 4 क्षेत्र में छग राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय सहित मोती पतग भडार बूढापारा और संजय पतंग भडार सत्ती बाजार का किया औचक निरीक्षण 

बूढापारा में 110 नग व सत्त बाजार में 55 प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर उसे तत्काल किया जप्त 0

रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर पालिक निगम सयपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमाक 4 के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण सरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर मोती पतंग भंडार बूढापारा और संजय पतंग भडार सत्ती बाजार का नगर निगम उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू, उप अभियंता नगर निवेश श्री हिमाशु चंद्राकर, नगर निगम जोन 4 राजस्व एवं नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों सहित पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियो की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान मोती पतंग भडार बूढापारा से 110 नग और संजय पतग भंडार सत्ती बाजार से 55 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला, जिसे तत्काल स्थल पर जप्त कर लिया गया है और आगे नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सम्बंधित दोनों पतंग दुकान सचालको को भविष्य के लिए चाइनीज मांझा मिलने पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी स्थल पर दी गयी।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका