RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र :आज प्रश्नकाल के दाैरान सदन में गूंजा CGMSC का मुद्दा

सत्तापक्ष के विधायक अजय चंद्राकर के प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने  बताया- 15 अफसरों के खिलाफ EOW कर रही है जांच 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के 9वें दिन शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान CGMSC का मुद्दा गूंजा।  सत्तापक्ष के बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने रीएजेंट सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए उपकरण सप्लाई की दरों को लेकर जानकारी मांगी। प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि मामले में 15 अफसरों के खिलाफ EOW को जांच का जिम्मा सौंपा है।
स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने बताया कि 2024-25 में 120 करोड़ रुपये का प्रावधान था, किन्तु 385 करोड़ रुपये की खरीदी कर ली गई। विभागीय जांच के बाद EOW को मामला सौंप दिया गया। जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इस पर अजय चंद्राकर ने बगैर राशि के खरीदी को लेकर सवाल उठाया, साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी मांगी। मंत्री जायसवाल ने बताया कि हमने जांच रिपोर्ट मंगाई है। 15 अफसरों के खिलाफ EOW को हमने जांच सौंपा है।
इस पर अजय चंद्राकर ने पूछा क्या मोक्षित कॉर्पोरेशन ने गड़बड़ी की है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बगैर मांग के सप्लाई की। तय दर से कई गुणा अधिक कीमत पर सामानों की आपूर्ति की गई। प्रथम दृष्टया सप्लायर को जेल भेजा गया है , जांच जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका