RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

Chhattisgarhi Food: ये हैं बेस्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन, फटाफट हो जाएंगे तैयार…जानिए मिनटों में बनाने की रेसिपी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ का सबसे लजीज, खास और स्वादिष्ट पकवानों की बात करें तो ऐसे बहुत सारी डिश शामिल हैं। जिसमें से सबसे प्रिय ‘चीला है।  जिसमें से सबसे प्रिय ‘चीला है। हमारे राज्य में इस डिश को काफी लोग बेहद पसंद भी करते हैं। चीला डिश का क्रेज इतना हैं कि लोग इसे खाने बाहर भी जाते हैं। टमाटर की तीखी चटनी के साथ जब यह जीभ पर आता है तो मन को रंगीला बना देता है। नए चावल के चीला का स्वाद और भी ज्यादा मजेदार रहता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामग्री

एक कटोरी चावल आटा
धनिया आधा कटोरी
स्वादानुसार नमक
आवश्यकता अनुसार पानी

चीला बनाने की विधि

– चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में चावल आटा, नमक, धनिया को डालें।
– अब इन सारी सामग्री को पानी डालकर अच्छी तरह से मिलकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
– घोल तैयार करने के बाद गैस पर तवे को गर्म करने चढ़ाएं। जब तवा हल्का गर्म हो जाएं तब इसमें फैलाकर तेल लगा लें।
– अब चम्मच की मदद से तैयार की गई घोल को तवे पर डालकर ढक दें।
– थोड़ी देर तेल डालकर चम्मच की सहायता से पलटे और दोनों तरफ को अच्छी तरह सेक लेगे।
– ऐसे ही सारे चीला को बनाएं। लो तैयार हो गई आपको गरमा-गरम चीला। आप इसे टमाटर की हरी-तीखी चटनी के साथ सर्व करें और मजे लेते खाएं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका