RADA
छत्तीसगढ़

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने दो अतिरिक्त जजों को दिलाई शपथ

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने दो अतिरिक्त जजों को दिलाई शपथ

रायपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में मंगलवार को बिभु दत्त गुरू तथा अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ दिलाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 12 अगस्त को उक्त नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल व डिप्टी सॉलीसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने उक्त नवनियुक्त न्यायमूर्तियों के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारी, ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारी, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका